The Thursday-fast story of Brihaspati Dev: how a queen who hated giving alms lost a kingdom's wealth, how she and her maid, and the king in his exile, regained everything through the Thursday vrat — followed by the second katha of the Brahmin's daughter and the golden winnowing basket.
📜 Read this text in your script — same words, your letters
How the Vrat Is Kept
बृहस्पतिवार का व्रत किसी भी मास के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से आरम्भ किया जाता है (पौष मास में आरम्भ करना शुभ नहीं माना जाता)। संकल्प सोलह गुरुवार, एक वर्ष अथवा तीन वर्ष का लिया जाता है।
व्रत के दिन प्रातः स्नान करके पीले वस्त्र पहनें। भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का पूजन करें — पीले फूल, हल्दी, चने की दाल, गुड़, मुनक्का, केला और पीली मिठाई चढ़ाएँ। केले के वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाकर वहाँ भी दीपक जलाएँ, पर उस दिन केला स्वयं न खाएँ। घर के सब लोग बैठकर श्रद्धा से कथा सुनें, फिर आरती करके प्रसाद बाँटें।
दिन में एक बार, बिना नमक का पीला भोजन — जैसे चने की दाल, बेसन या पीली खिचड़ी — ग्रहण करें। इस दिन बाल और नाखून न कटवाएँ, सिर न धोएँ, कपड़े न धुलवाएँ और घर में पोंछा-लिपाई न करें। संकल्प पूरा होने पर उद्यापन करें — ब्राह्मण को भोजन कराएँ, पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, सोना या पुस्तक का दान दें।
The Thursday vrat is begun on the first Thursday of the bright fortnight of any month (beginning it in the month of Paush is not considered auspicious). The vow is taken for sixteen Thursdays, for one year, or for three years.
On the fast day, bathe early and wear yellow. Worship Lord Vishnu and Brihaspati, guru of the gods — offer yellow flowers, turmeric, chana dal, jaggery, raisins, bananas and yellow sweets. Pour water at the root of a banana tree and light a lamp there too, but do not eat a banana yourself that day. Let the whole household sit and hear the katha with faith, then perform the aarti and share the prasad.
Take one meal in the day, yellow and without salt — chana dal, gram-flour dishes or yellow khichdi. On this day do not cut hair or nails, do not wash the head, do not send clothes to be washed, and do not mop or plaster the floors. When the vow is complete, perform the udyapan: feed a Brahmin and give yellow cloth, chana dal, turmeric, gold or a book in charity.
The Generous King and the Unwilling Queen
बहुत पुराने समय की बात है। भारतवर्ष में एक प्रतापी राजा राज करता था। वह बड़ा धर्मात्मा और दानी था। प्रतिदिन मन्दिर जाकर भगवान के दर्शन करता, ब्राह्मणों और गुरुजनों की सेवा करता, और उसके द्वार से कोई भी याचक खाली हाथ नहीं लौटता था। हर गुरुवार को वह विशेष रूप से व्रत रखता और दीन-दुखियों को भोजन कराता।
परन्तु उसकी रानी का स्वभाव इसके ठीक उलटा था। उसे न दान अच्छा लगता था, न व्रत-उपवास। राजा जब भी किसी को कुछ देता, रानी का मन खिन्न हो जाता। वह सोचती — “यह धन यों ही लुटता रहेगा तो एक दिन क्या बचेगा? और फिर इतने याचकों के लिए दिन-रात कौन व्यवस्था करे?” वह राजा को भी दान करने से रोकती रहती।
This is a story of very long ago. A mighty king ruled in the land of Bharat. He was deeply righteous and generous. Each day he went to the temple for darshan, served Brahmins and elders, and no one who came begging to his gate went away empty-handed. Every Thursday in particular he kept a fast and fed the poor and the suffering.
But his queen's nature was the very opposite. She cared neither for charity nor for fasts. Whenever the king gave something away, her heart soured. She would think: “If this wealth keeps pouring out like this, what will be left one day? And who is to make arrangements day and night for so many beggars?” She kept trying to stop the king from giving as well.
Brihaspati Dev at the Palace Door
एक दिन राजा शिकार खेलने वन को गया हुआ था। महल में रानी और उसकी दासी ही थीं। उसी समय देवगुरु बृहस्पति एक साधु का वेश धारण करके राजमहल के द्वार पर आए और भिक्षा माँगी।
रानी झुँझलाकर बोली — “महाराज, मैं तो इस दान-पुण्य से थक गई हूँ। मेरे पति दिन-रात धन बाँटते रहते हैं। आप कोई ऐसा उपाय बताइए जिससे यह सारा धन ही नष्ट हो जाए, फिर न कोई माँगने आएगा, न मुझे यह झंझट रहेगी।”
साधु मुस्कराए और बोले — “देवी! तुम बड़ी विचित्र बात कहती हो। सन्तान और धन से भला कोई दुखी होता है? धन हो तो उसे अच्छे कामों में लगाओ — भूखों को भोजन, प्यासों को जल, कुँवारी कन्याओं का विवाह, पाठशालाएँ, कुएँ, बाग-बगीचे बनवाओ। इससे तुम्हारा लोक और परलोक दोनों सुधरेंगे।”
पर रानी न मानी। वह बोली — “मुझे ऐसे धन की आवश्यकता नहीं, जिसे सँभालने में ही मेरा सारा समय निकल जाए। आप तो बस उपाय बताइए।”
तब साधु ने कहा — “यदि तुम्हारी यही इच्छा है तो सुनो। बृहस्पतिवार के दिन घर को गोबर से लीपना, अपने बाल पीली मिट्टी से धोना और उसी दिन स्नान करना, राजा से उस दिन हजामत बनवाने को कहना, भोजन में मांस-मदिरा का प्रयोग करना और कपड़े धोबी के यहाँ धुलने भेजना। सात गुरुवार ऐसा करोगी तो तुम्हारा सारा वैभव चला जाएगा।” इतना कहकर साधु वेशधारी बृहस्पति देव अन्तर्धान हो गए।
One day the king had gone to the forest to hunt. Only the queen and her maid were in the palace. At that very hour Brihaspati, guru of the gods, took the form of a sadhu, came to the palace gate and asked for alms.
The queen said irritably: “Maharaj, I am worn out by all this giving. My husband hands out wealth day and night. Tell me some way by which all this wealth is simply destroyed — then no one will come begging and I will be free of the trouble.”
The sadhu smiled and said: “Lady, you speak strangely. Is anyone ever made unhappy by children and wealth? If you have wealth, put it to good use — food for the hungry, water for the thirsty, the marriages of poor maidens, schools, wells, gardens. That will mend both this world and the next for you.”
But the queen would not agree. She said: “I have no need of wealth whose care eats up all my time. Just tell me the way.”
Then the sadhu said: “If that is truly your wish, listen. On Thursdays, plaster the house with cow dung, wash your hair with yellow clay and bathe that day, ask the king to have himself shaved that day, use meat and wine in the meals, and send the clothes out to the washerman. Do this for seven Thursdays and all your splendour will be gone.” Having said this, Brihaspati Dev in the sadhu's form vanished.
The Wealth Departs
रानी ने साधु की बताई बातें ज्यों की त्यों करनी आरम्भ कर दीं। अभी तीन ही बृहस्पतिवार बीते थे कि राजमहल का सारा धन-धान्य नष्ट हो गया। खजाने खाली हो गए, अन्न के भण्डार सूने पड़ गए, सेवक एक-एक करके चले गए। ऐसी दशा हो गई कि राजपरिवार को दोनों समय का भोजन भी कठिनाई से मिलता।
राजा ने यह हाल देखा तो रानी से कहा — “रानी, इस नगर में सब हमें राजा के रूप में जानते हैं। यहाँ मैं मजदूरी करूँ तो यह शोभा नहीं देगा। तुम यहीं रहो, मैं परदेस जाकर कुछ काम-धन्धा करता हूँ।” यह कहकर राजा परदेस चला गया। वहाँ वह जंगल से लकड़ियाँ काटकर लाता और उन्हें शहर में बेचकर किसी तरह अपना पेट भरता।
इधर महल में रानी और दासी अकेली रह गईं। किसी दिन भोजन मिलता, किसी दिन दोनों को केवल जल पीकर सो जाना पड़ता।
The queen began to do exactly what the sadhu had said. Only three Thursdays had passed when all the palace's wealth and grain was gone. The treasuries emptied, the granaries stood bare, the servants left one by one. Things came to such a state that the royal household could barely find food for two meals a day.
Seeing this, the king said to the queen: “My queen, everyone in this city knows me as their king. It would not be fitting for me to labour for wages here. You stay here; I will go to a foreign land and find some work.” With that the king went abroad. There he cut wood in the forest, sold it in the town, and somehow filled his stomach.
Meanwhile the queen and the maid were left alone in the palace. Some days there was food; other days the two of them had to drink water and go to sleep.
The Maid, the Queen's Sister and the Vrat
एक बार सात दिन तक रानी और दासी को कुछ भी खाने को न मिला। तब रानी ने दासी से कहा — “पास के नगर में मेरी बहन रहती है। वह बड़ी धनवान है। तू उसके पास जा और कुछ माँग ला, जिससे कुछ दिन गुजारा हो सके।”
दासी रानी की बहन के घर पहुँची। उस दिन बृहस्पतिवार था और रानी की बहन बैठकर बृहस्पति देव की कथा सुन रही थी। दासी ने रानी का सन्देश सुनाया, पर बहन ने कोई उत्तर न दिया, क्योंकि कथा के बीच में उठना या बोलना वर्जित है। दासी बहुत दुखी हुई और लौटकर रानी से बोली — “आपकी बहन ने तो मुझसे बात तक न की।” रानी ने अपने भाग्य को कोसा और चुप रह गई।
कथा और पूजन पूरा करके रानी की बहन को ध्यान आया कि दासी बिना उत्तर पाए लौट गई। वह स्वयं रानी के पास आई और बोली — “बहन, मुझे क्षमा करना। मैं बृहस्पतिवार की कथा सुन रही थी, जिसके बीच न उठते हैं, न बोलते हैं। बताओ, दासी क्यों आई थी?”
रानी ने आँसू भरकर अपनी सारी दशा कह सुनाई — “घर में अन्न का एक दाना नहीं है।” बहन बोली — “बहन, बृहस्पति देव सबकी मनोकामना पूरी करते हैं। जरा अपने घर में देखो, कहीं अन्न रखा हो।” रानी को विश्वास तो न हुआ, पर बहन के कहने पर दासी ने भीतर जाकर देखा तो सचमुच एक घड़ा अनाज से भरा मिला। दासी चकित रह गई।
तब दासी ने रानी से कहा — “महारानी, जब हमें भोजन ही नहीं मिलता तो हम उपवास ही तो करती हैं। क्यों न आपकी बहन से इस व्रत की विधि पूछ लें, जिससे हम भी यह व्रत कर सकें?” रानी की बहन ने प्रसन्न होकर विधि बताई — “गुरुवार को चने की दाल और मुनक्का लेकर केले की जड़ में भगवान विष्णु का पूजन करो, दीपक जलाओ, कथा सुनो, पीला भोजन करो और पीले वस्त्र पहनो। इससे गुरु भगवान प्रसन्न होते हैं, अन्न, धन और पुत्र देते हैं, और मन की इच्छा पूरी करते हैं।”
Once, for seven whole days, the queen and the maid had nothing at all to eat. Then the queen said to the maid: “My sister lives in the next town. She is very wealthy. Go to her and ask for something, so that we can get by for a few days.”
The maid reached the queen's sister's house. That day was Thursday, and the sister was seated hearing the katha of Brihaspati Dev. The maid gave the queen's message, but the sister made no reply, for it is forbidden to rise or speak in the middle of the katha. The maid was deeply hurt; she returned and told the queen: “Your sister would not even speak to me.” The queen cursed her fate and fell silent.
When she had finished the katha and the worship, the sister remembered that the maid had gone away without an answer. She came to the queen herself and said: “Sister, forgive me. I was hearing the Thursday katha, during which one neither rises nor speaks. Tell me, why did the maid come?”
With tears in her eyes the queen told her whole plight: “There is not one grain of food in the house.” Her sister said: “Sister, Brihaspati Dev fulfils everyone's wishes. Just look in your house — perhaps some grain is kept somewhere.” The queen did not believe it, but at her sister's word the maid went inside to look — and truly found a pot full of grain. The maid was astonished.
Then the maid said to the queen: “Maharani, when we get no food we are fasting anyway. Why not ask your sister the method of this vrat, so that we can keep it too?” The queen's sister gladly explained: “On Thursday, take chana dal and raisins and worship Lord Vishnu at the root of a banana tree; light a lamp, hear the katha, eat yellow food and wear yellow clothes. This pleases Guru Bhagavan; he grants grain, wealth and sons, and fulfils the heart's desire.”
Fortune Returns to the Palace
रानी और दासी ने निश्चय किया कि वे बृहस्पति देव का व्रत अवश्य करेंगी। सात दिन बाद गुरुवार आया। दोनों ने व्रत रखा, घुड़साल से चना और गुड़ बीनकर लाईं और केले की जड़ में भगवान का पूजन करके कथा कही। अब पीला भोजन कहाँ से आए — यह सोचकर दोनों उदास बैठी थीं। तब बृहस्पति देव एक साधारण व्यक्ति का रूप धरकर दो थालों में सुन्दर पीला भोजन लेकर आए और दासी को देकर चले गए। दोनों ने भगवान का प्रसाद मानकर भोजन किया।
इसके बाद वे हर गुरुवार नियम से व्रत और पूजन करने लगीं। बृहस्पति देव की कृपा से थोड़े ही दिनों में महल में फिर धन-सम्पत्ति आ गई। परन्तु धन लौटते ही रानी का पुराना आलस्य भी लौट आया।
तब दासी ने बड़े आदर से कहा — “महारानी, पहले भी आप धन से ऊबकर उसे नष्ट करवा चुकी हैं, और उसका फल हमने भूखे रहकर भोगा। अब गुरु महाराज की कृपा से धन फिर मिला है, तो उसे अच्छे कामों में लगाइए। भूखों को भोजन कराइए, प्यासों के लिए प्याऊ लगवाइए, ब्राह्मणों को दान दीजिए, कुएँ, तालाब, बाग-बगीचे और धर्मशालाएँ बनवाइए, निर्धन कन्याओं के विवाह कराइए। इससे आपके कुल का यश बढ़ेगा और स्वामी भी प्रसन्न होंगे।”
रानी को दासी की बात भा गई। वह खुले हाथ से दान-पुण्य करने लगी, और देखते-देखते चारों ओर उसका यश फैल गया।
The queen and the maid resolved that they would surely keep Brihaspati Dev's vrat. Seven days later Thursday came. Both kept the fast, gathered chana and jaggery from the stables, worshipped the Lord at the root of a banana tree and told the katha. Now, where was yellow food to come from? Thinking this, the two sat sadly. Then Brihaspati Dev, in the form of an ordinary man, came carrying two platters of fine yellow food, handed them to the maid and went away. The two ate it, taking it as the Lord's prasad.
From then on they kept the fast and worship faithfully every Thursday. By Brihaspati Dev's grace, wealth and property returned to the palace within a few days. But as soon as the wealth came back, the queen's old idleness returned too.
Then the maid said very respectfully: “Maharani, once before you grew weary of wealth and had it destroyed, and we paid for it by going hungry. Now by Guru Maharaj's grace wealth has come again — so put it to good use. Feed the hungry, set up water stalls for the thirsty, give gifts to Brahmins, build wells, ponds, gardens and rest-houses, arrange the marriages of poor girls. Your family's good name will grow, and your husband too will be pleased.”
The queen liked the maid's words. She began to give freely in charity, and before long her fame spread on every side.
The King in the Forest
उधर परदेस में राजा लकड़ियाँ बेचकर कठिन जीवन बिता रहा था। एक दिन वह जंगल में एक पेड़ के नीचे उदास बैठा अपने बीते दिन याद कर रहा था और रोने लगा। उस दिन गुरुवार था। तभी बृहस्पति देव साधु के वेश में वहाँ आए और बोले — “हे लकड़हारे! इस निर्जन वन में तू किस चिन्ता में बैठा है?”
राजा ने सिर झुकाकर कहा — “महात्मन्, आप सब जानते हैं।” और अपनी पूरी कहानी सुना दी। साधु ने कहा — “राजन्, तुम्हारी रानी ने बृहस्पति देव का अपमान किया था, उसी के कारण तुम्हारी यह दशा हुई। अब चिन्ता छोड़ो, भगवान तुम्हें पहले से भी अधिक धन देंगे। तुम बृहस्पतिवार का व्रत करो। गुरुवार को लकड़ियाँ बेचकर जो पैसे मिलें, उनसे चने की दाल और गुड़ लेकर पूजन करो, कथा कहो और वही प्रसाद बाँटकर स्वयं भी ग्रहण करो।”
राजा बोला — “प्रभु, लकड़ियों से इतना भी नहीं मिलता कि भरपेट भोजन कर सकूँ। पूजा की सामग्री कहाँ से लाऊँगा?” साधु बोले — “चिन्ता मत करो। गुरुवार के दिन तुम्हें लकड़ियों का दुगुना मूल्य मिलेगा।” इतना कहकर साधु अदृश्य हो गए।
अगले गुरुवार को सचमुच राजा की लकड़ियाँ दुगुने दाम में बिक गईं। उसने भोजन किया, बचे पैसों से चना-गुड़ लिया और श्रद्धा से कथा कहकर प्रसाद बाँटा। उसी दिन से उसके कष्ट घटने लगे।
Far away, the king was living a hard life selling wood. One day he sat sadly under a tree in the forest, remembering his past, and began to weep. That day was Thursday. Just then Brihaspati Dev came there in a sadhu's guise and said: “O woodcutter! What worry has you sitting in this lonely forest?”
The king bowed his head and said: “Great soul, you know everything,” and told him his whole story. The sadhu said: “King, your queen insulted Brihaspati Dev, and that is why you are in this state. Now set aside your worry — the Lord will give you even more wealth than before. Keep the Thursday vrat. With the money you get from selling wood on Thursday, buy chana dal and jaggery, perform the worship, tell the katha, and share that prasad and take it yourself.”
The king said: “Lord, the wood does not even bring enough for me to eat my fill. Where will I find things for worship?” The sadhu said: “Do not worry. On Thursdays you will get double the price for your wood.” Saying this, the sadhu vanished.
The next Thursday the king's wood truly sold for twice its price. He ate, bought chana and jaggery with the money left over, told the katha with faith and gave out the prasad. From that day his troubles began to lessen.
The Forgotten Thursday and the Missing Necklace
परन्तु अगले गुरुवार राजा कथा कहना भूल गया। उसी दिन उस नगर के राजा ने घोषणा करवाई थी कि आज नगर में कोई अपने घर चूल्हा न जलाए, सब लोग राजमहल में आकर भोजन करें; जो नहीं आएगा उसे दण्ड मिलेगा। सारा नगर भोज में गया, पर लकड़हारा बना राजा देर से पहुँचा। नगर का राजा उसे आदर से अपने महल के भीतर ले गया और वहीं भोजन कराया।
उस कक्ष में एक खूँटी पर रानी का बहुमूल्य हार टँगा था। जब रानी लौटकर आई तो हार वहाँ नहीं था। सबकी दृष्टि उसी परदेसी पर गई, क्योंकि कमरे में वही अकेला था। राजा की एक न सुनी गई; उसे चोर ठहराकर कारागार में डाल दिया गया।
कारागार में बैठा राजा सोचने लगा — “न जाने पिछले जन्म के कौन-से कर्म हैं जो मुझे यह दुःख भोगने पड़ रहे हैं।” तभी उसे वन वाले साधु की याद आई और समझ में आया कि गुरुवार की कथा भूल जाने से ही यह विपत्ति आई है। वह मन ही मन बृहस्पति देव से क्षमा माँगने लगा।
But the next Thursday the king forgot to tell the katha. That same day the king of that city had proclaimed that no one should light a stove at home; everyone was to come and eat at the palace, and whoever stayed away would be punished. The whole city went to the feast, but the king-turned-woodcutter arrived late. The city's king respectfully took him into the inner palace and fed him there.
In that room the queen's precious necklace hung on a peg. When the queen came back, the necklace was not there. Every eye turned to the stranger, for he alone had been in the room. No one would listen to him; he was declared a thief and thrown into prison.
Sitting in the prison, the king thought: “Who knows what deeds of a past life make me suffer like this?” Then he remembered the sadhu in the forest and understood that this calamity had come because he had forgotten the Thursday katha. In his heart he began to beg Brihaspati Dev's forgiveness.
The Katha in Prison
उसी रात बृहस्पति देव ने स्वप्न में दर्शन देकर कहा — “राजन्, चिन्ता मत कर। गुरुवार को कारागार के द्वार पर तुझे दो पैसे पड़े मिलेंगे। उनसे गुड़-चना मँगवाकर कथा कहना, तेरे सब कष्ट दूर हो जाएँगे।”
गुरुवार को सचमुच द्वार पर दो पैसे मिले। उसी समय सड़क से एक स्त्री जा रही थी। राजा ने उसे पुकारकर कहा — “माता, इन पैसों का गुड़-चना ला दो, मुझे बृहस्पति देव की कथा कहनी है।” वह बोली — “मैं अपने बेटे के विवाह का सामान लेने जा रही हूँ, मेरे पास तेरी कथा के लिए समय नहीं।” और वह आगे बढ़ गई। कथा-भेद से कहा जाता है कि इस अनादर के कारण उसके घर का मंगल-कार्य बिगड़ गया और बारात के समय उसका पुत्र घोड़ी से गिरकर अचेत हो गया।
थोड़ी देर बाद दूसरी स्त्री रोती हुई उधर से निकली। उसका इकलौता पुत्र मर गया था और वह उसके कफ़न के लिए कपड़ा लेने जा रही थी। राजा की बात सुनकर वह बोली — “भैया, मैं तेरा काम पहले करूँगी।” वह गुड़-चना ले आई और श्रद्धा से कथा सुनी। कथा सुनकर जब वह घर लौटी तो उसका पुत्र उठ बैठा था। घर में शोक की जगह आनन्द छा गया।
उधर राजमहल में उसी दिन वह खोया हुआ हार उसी खूँटी पर फिर टँगा मिला। नगर के राजा को अपनी भूल पर बड़ा पछतावा हुआ। उसने परदेसी को कारागार से निकाला, क्षमा माँगी और बहुत-सा धन तथा वस्त्र देकर ससम्मान विदा किया।
That very night Brihaspati Dev appeared to him in a dream and said: “King, do not worry. On Thursday you will find two coins lying at the prison door. Have them buy jaggery and chana, tell the katha, and all your troubles will be removed.”
On Thursday he truly found two coins at the door. At that moment a woman was passing along the road. The king called to her: “Mother, bring me jaggery and chana with these coins — I must tell the katha of Brihaspati Dev.” She said: “I am going to buy things for my son's wedding; I have no time for your katha,” and walked on. In some tellings it is said that because of this disrespect her family's happy occasion was spoiled, and at the procession her son fell from the mare and lay senseless.
A little later a second woman came by, weeping. Her only son had died and she was on her way to buy cloth for his shroud. Hearing the king, she said: “Brother, I will do your errand first.” She brought jaggery and chana and heard the katha with faith. When she returned home after hearing it, her son had risen and was sitting up. In place of mourning, joy filled the house.
And in the palace, that same day, the lost necklace was found hanging again on the very same peg. The city's king deeply regretted his mistake. He brought the stranger out of prison, begged his forgiveness and sent him off with honour, giving him much wealth and clothing.
The King Comes Home
धन लेकर राजा अपने नगर की ओर चला। नगर के पास पहुँचकर उसने देखा कि जगह-जगह नए बाग-बगीचे, कुएँ, तालाब, मन्दिर और धर्मशालाएँ बनी हैं। उसने लोगों से पूछा — “यह सब किसने बनवाया?” लोगों ने बताया — “यह सब यहाँ की रानी और उनकी दासी ने बनवाया है।”
राजा को बड़ा आश्चर्य हुआ और मन में शंका भी उठी कि मेरे पीछे रानी के पास इतना धन कहाँ से आया। जब रानी ने सुना कि राजा नगर में आ गए हैं, तो उसने दासी से कहा — “राजा हमें बड़े कष्ट में छोड़कर गए थे। कहीं ऐसा न हो कि हमारी यह दशा देखकर वे लौट जाएँ। तू द्वार पर जाकर उनका स्वागत कर।” दासी द्वार पर खड़ी हो गई और राजा को आदर से महल में ले आई।
रानी ने राजा को सारी बात बताई — कैसे साधु के वचन से वैभव गया, कैसे बहन से व्रत जाना और बृहस्पति देव की कृपा से सब कुछ लौट आया। राजा ने भी अपने वन के कष्ट, कारागार और गुरुवार के चमत्कार की कथा सुनाई। दोनों की आँखें भर आईं। राजा ने कहा — “यह सब गुरु भगवान की कृपा है।” उस दिन से दोनों ने नियम से बृहस्पतिवार का व्रत करने का संकल्प लिया।
Taking the wealth, the king set out for his own city. Nearing it, he saw new gardens, wells, ponds, temples and rest-houses everywhere. He asked the people: “Who had all this built?” They told him: “The queen of this land and her maid had it all built.”
The king was greatly surprised, and a doubt also rose in his mind — where had the queen found so much wealth while he was away? When the queen heard that the king had reached the city, she said to the maid: “The king left us in great hardship. Let it not happen that he sees our state and turns back. Go to the gate and welcome him.” The maid stood at the gate and brought the king into the palace with honour.
The queen told the king everything — how the wealth had gone at the sadhu's word, how she had learnt the vrat from her sister, and how by Brihaspati Dev's grace everything had returned. The king too told of his hardship in the forest, the prison and the miracle of Thursday. Both their eyes filled with tears. The king said: “All this is Guru Bhagavan's grace.” From that day both resolved to keep the Thursday vrat faithfully.
The Journey to the Sister's House and the Gift of a Son
कुछ दिनों बाद राजा के मन में अपनी बहन से मिलने की इच्छा हुई। गुरुवार के दिन वह घोड़े पर सवार होकर चल पड़ा। मार्ग में उसने एक किसान को खेत जोतते देखा। राजा ने कहा — “भाई, थोड़ी देर ठहरकर बृहस्पति देव की कथा सुन लो।” किसान बोला — “तेरी कथा सुनूँगा तो मेरा खेत कौन जोतेगा?” और वह हल चलाता रहा। थोड़ी ही देर में उसके बैल गिर पड़े और उसके पेट में ऐसी पीड़ा उठी कि वह छटपटाने लगा। उसकी माँ खाना लेकर आई तो बेटे की दशा देखकर घबरा गई और दौड़कर राजा के पास पहुँची। उसने हाथ जोड़कर कथा सुनी और कहा कि मैं अपने बेटे की ओर से भी सुन रही हूँ। कथा पूरी होते ही बैल उठ खड़े हुए और किसान की पीड़ा जाती रही।
राजा बहन के घर पहुँचा। बहन ने भाई का बड़ा सत्कार किया। राजा ने कहा — “बहन, मेरा नियम है कि गुरुवार को किसी भूखे को कथा सुनाकर ही भोजन करता हूँ। नगर में देखो, कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसने आज भोजन न किया हो।” बहन ने सारे नगर में ढूँढ़ा, पर सब खा-पी चुके थे। केवल एक कुम्हार का बेटा तीन दिन से बीमार पड़ा था और उसके घर में चिन्ता के कारण किसी ने तीन दिन से अन्न नहीं खाया था। राजा उनके घर गया और सबको कथा सुनाई। प्रसाद पाते ही कुम्हार का बेटा स्वस्थ होकर उठ बैठा। सारा परिवार राजा के गुण गाने लगा।
लौटते समय राजा ने बहन से कहा — “बहन, कुछ दिनों के लिए मेरे साथ चलो।” बहन ने अपनी सास से पूछा। सास बोली — “जाओ, पर अपने बच्चों को साथ मत ले जाना, तुम्हारे भाई के घर कोई सन्तान नहीं है।” बहन ने यह बात भाई से कह दी। राजा का मन भारी हो गया — “जब मेरे घर सन्तान ही नहीं, तो मेरी बहन भी अपने बच्चों के साथ नहीं आ सकती।” वह अकेला ही उदास होकर लौट आया।
रानी ने उदासी का कारण पूछा तो राजा ने सब कह सुनाया। रानी बोली — “स्वामी, जिन बृहस्पति देव ने हमें धन, मान और सुख दिया है, वही हमें सन्तान भी देंगे। विश्वास रखिए।” उसी रात बृहस्पति देव ने राजा को स्वप्न में कहा — “राजन्, शोक छोड़ दो। तुम्हारे घर पुत्र जन्म लेगा।” समय आने पर रानी ने एक सुन्दर पुत्र को जन्म दिया। सारे राज्य में मंगल-गीत गाए गए। बहन यह शुभ समाचार सुनकर बधाई लेकर आई और भाई के घर खूब आनन्द मनाया गया।
Some days later the king wished to visit his sister. On a Thursday he mounted his horse and set out. On the way he saw a farmer ploughing his field. The king said: “Brother, stop a little while and hear the katha of Brihaspati Dev.” The farmer said: “If I listen to your katha, who will plough my field?” and kept driving his plough. Within a short while his oxen collapsed and such a pain rose in his belly that he writhed. His mother came with his meal, was terrified to see her son's state, and ran to the king. With folded hands she heard the katha, saying she heard it on her son's behalf too. As soon as the katha was complete, the oxen stood up and the farmer's pain left him.
The king reached his sister's house. She welcomed her brother warmly. The king said: “Sister, my rule is that on Thursday I eat only after telling the katha to someone who is hungry. Look through the town for anyone who has not eaten today.” The sister searched the whole town, but everyone had eaten. Only a potter's son had been lying ill for three days, and out of worry no one in that house had eaten for three days. The king went to their home and told the katha to them all. As soon as he received the prasad, the potter's son rose up healed. The whole family sang the king's praises.
As he was leaving, the king said to his sister: “Sister, come with me for a few days.” She asked her mother-in-law. The mother-in-law said: “Go, but do not take your children; your brother's house has no children.” The sister told her brother this. The king's heart grew heavy: “Because there are no children in my house, my sister cannot even come with her own children.” He returned home alone and sad.
When the queen asked the cause of his sorrow, the king told her all of it. The queen said: “My lord, the Brihaspati Dev who gave us wealth, honour and happiness will give us children too. Keep faith.” That very night Brihaspati Dev said to the king in a dream: “King, leave your grief. A son will be born in your house.” In due time the queen gave birth to a beautiful son. Songs of rejoicing were sung through the whole kingdom. Hearing the happy news, the sister came with her blessings, and there was great joy in her brother's house.
The Second Katha: The Brahmin's Daughter and the Golden Barley
बृहस्पतिवार को पहली कथा के बाद यह दूसरी कथा भी कही जाती है।
एक नगर में एक निर्धन ब्राह्मण रहता था। वह स्वयं तो पूजा-पाठ करने वाला था, पर उसकी पत्नी का आचरण अशुद्ध था। वह न समय पर स्नान करती, न भगवान का पूजन करती; सुबह उठते ही पहले स्वयं खा लेती, फिर कोई दूसरा काम करती। ब्राह्मण उसे बहुत समझाता, पर वह न मानती। उनके कोई सन्तान भी न थी।
बृहस्पति देव की कृपा से कुछ समय बाद उनके घर एक कन्या ने जन्म लिया। वह कन्या बचपन से ही भगवान की भक्त निकली। वह प्रातः स्नान करके भगवान विष्णु का स्मरण करती और गुरुवार का व्रत रखती। जब वह पाठशाला जाती तो मुट्ठी में जौ भर लेती और रास्ते में भगवान का नाम लेते हुए बिखेरती जाती। लौटते समय वही जौ सोने के हो जाते, और वह उन्हें बीनकर घर ले आती।
एक दिन वह कन्या सोने के जौ को सूप में फटक रही थी। माँ ने हँसकर कहा — “बेटी, सोने के जौ फटकने के लिए तो सोने का सूप चाहिए।” कन्या ने इस बात को मन में रख लिया। अगले गुरुवार उसने व्रत रखकर बृहस्पति देव से प्रार्थना की — “हे गुरु भगवान, यदि मैंने सच्चे मन से आपकी पूजा की है, तो मुझे सोने का सूप दीजिए।” भगवान ने उसकी प्रार्थना सुन ली, और उसे सोने का सूप मिल गया।
On Thursdays, after the first katha, this second katha is also told.
In a certain town lived a poor Brahmin. He himself was devoted to prayer and worship, but his wife's conduct was impure. She would neither bathe on time nor worship the Lord; on rising she would eat first and only then do any other work. The Brahmin tried hard to make her understand, but she would not listen. They had no children either.
By Brihaspati Dev's grace, after some time a daughter was born in their house. From childhood that girl was a devotee of the Lord. She bathed at dawn, remembered Lord Vishnu and kept the Thursday fast. When she went to school she would fill her fist with barley and scatter it along the way, chanting the Lord's name. On her way back the same barley would have turned to gold, and she would gather it and bring it home.
One day the girl was winnowing the golden barley in an ordinary winnowing basket. Her mother laughed and said: “Daughter, golden barley needs a golden basket to winnow it.” The girl kept these words in her heart. The next Thursday she fasted and prayed to Brihaspati Dev: “O Guru Bhagavan, if I have worshipped you with a true heart, give me a golden winnowing basket.” The Lord heard her prayer, and she received a golden basket.
The Prince's Bride and the Mother Reformed
एक दिन वह कन्या सोने के सूप से सोने के जौ साफ कर रही थी। उसी समय उस नगर का राजकुमार उधर से निकला। कन्या का रूप, उसका सौम्य स्वभाव और सोने का सूप देखकर वह चकित रह गया। महल लौटकर उसने खाना-पीना छोड़ दिया और उदास होकर लेट गया। राजा ने कारण पूछा तो राजकुमार ने कहा — “मैं उस ब्राह्मण-कन्या से विवाह करना चाहता हूँ जो सोने के सूप से जौ फटकती है।” राजा ने अपने मन्त्री को ब्राह्मण के घर भेजा। ब्राह्मण ने प्रसन्नता से स्वीकृति दी, और बड़ी धूमधाम से कन्या का विवाह राजकुमार के साथ हो गया।
कन्या के ससुराल जाते ही ब्राह्मण के घर फिर दरिद्रता छा गई। एक दिन ब्राह्मण दुखी होकर अपनी बेटी के पास गया। बेटी ने पिता को धन देकर विदा किया, पर कुछ ही दिनों में वह भी समाप्त हो गया। ब्राह्मण फिर आया, बेटी ने फिर सहायता की, पर घर की दशा न सुधरी।
तब कन्या समझ गई कि दोष धन में नहीं, घर के आचरण में है। उसने पिता से कहा — “पिताजी, माँ को कुछ दिनों के लिए मेरे पास ले आइए।” माँ आई तो बेटी ने उसे प्रेम से अपने पास रखा। गुरुवार को उसने माँ को एक कमरे में रखकर समझाया कि पहले स्नान, फिर भगवान का पूजन, फिर कथा, और उसके बाद ही भोजन होगा। बेटी ने माँ से बृहस्पति देव का व्रत भी करवाया। धीरे-धीरे माँ का स्वभाव बदल गया; अब वह प्रातः स्नान करती, भगवान का भजन करती और भोजन से पहले भगवान को भोग लगाती।
माँ के सुधरते ही ब्राह्मण के घर में फिर लक्ष्मी का वास हो गया। ब्राह्मणी जीवन भर बृहस्पतिवार का व्रत करती रही और अन्त में उत्तम गति को प्राप्त हुई। इस कथा का संदेश यह है कि शुद्ध आचरण, नियम और श्रद्धा के बिना धन टिकता नहीं, और जहाँ ये तीनों हों वहाँ गुरु भगवान स्वयं कृपा करते हैं।
One day the girl was cleaning the golden barley with the golden basket. Just then the prince of that city passed by. He was struck with wonder at the girl's beauty, her gentle manner and the golden basket. Returning to the palace he gave up food and drink and lay down in sorrow. When the king asked why, the prince said: “I wish to marry the Brahmin girl who winnows barley in a golden basket.” The king sent his minister to the Brahmin's house. The Brahmin gladly agreed, and with great celebration the girl was married to the prince.
As soon as the daughter left for her husband's home, poverty settled on the Brahmin's house again. One day the Brahmin, in distress, went to his daughter. She gave her father wealth and sent him home, but within a few days it too was gone. The Brahmin came again, she helped him again, but the household's condition did not improve.
Then the daughter understood that the fault lay not in the wealth but in the conduct of the house. She said to her father: “Father, bring Mother to stay with me for a few days.” When her mother came, the daughter kept her lovingly at her side. On Thursday she kept her mother in a room and explained: first a bath, then worship of the Lord, then the katha, and only after that, food. The daughter also had her mother keep Brihaspati Dev's vrat. Gradually the mother's nature changed; now she bathed at dawn, sang the Lord's praises and offered food to the Lord before eating.
As soon as the mother reformed, Lakshmi came to dwell once more in the Brahmin's house. The Brahmin's wife kept the Thursday vrat all her life and at the end attained the highest state. The lesson of this katha is that without pure conduct, discipline and faith, wealth does not stay; and where these three are present, Guru Bhagavan himself bestows his grace.
The Fruit of the Vrat
जो स्त्री-पुरुष श्रद्धा और विश्वास के साथ बृहस्पतिवार का व्रत करते हैं, पीले वस्त्र धारण कर केले की जड़ में भगवान विष्णु का पूजन करते हैं और यह कथा कहते या सुनते हैं, उन पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा सदा बनी रहती है। उनके घर में अन्न-धन की कमी नहीं रहती, विद्यार्थी को विद्या मिलती है, कन्याओं को योग्य वर और निःसन्तान को सन्तान का सुख प्राप्त होता है। परदेस गया हुआ प्रियजन सकुशल घर लौटता है और रुके हुए शुभ कार्य पूरे होते हैं।
कथा सुनने के बाद प्रसाद अवश्य बाँटें और कथा के बीच न उठें, न बात करें — जैसे रानी की बहन ने भी नहीं किया था। दान से कभी मन न चुराएँ, क्योंकि यही इस कथा की सबसे बड़ी सीख है।
॥ बोलो बृहस्पति देव की जय ॥ ॥ भगवान विष्णु की जय ॥
Women and men who keep the Thursday vrat with faith and trust, wear yellow, worship Lord Vishnu at the root of the banana tree and tell or hear this katha, always enjoy the grace of Brihaspati, guru of the gods. Their homes never lack grain or wealth; the student gains learning, maidens find worthy husbands and the childless know the joy of children. A loved one who has gone abroad returns home safely, and good works that were held up are completed.
After hearing the katha, be sure to share the prasad, and do not rise or speak during the katha — just as the queen's sister would not. Never shrink from giving, for that is the greatest lesson of this story.
Say: Glory to Brihaspati Dev! Glory to Lord Vishnu!
When it is recited: Read every Thursday while keeping the Brihaspativar (Guruvar) vrat — traditionally begun on the first Thursday of a bright fortnight and kept for sixteen Thursdays, one year or three years, then completed with an udyapan.
Traditional significance: Brihaspati, guru of the devas and lord of the planet Jupiter, governs wisdom, dharma, children, marriage and lawful prosperity. His vrat teaches that wealth is a trust: kept for charity it grows, hoarded or despised it departs. Families keep it for learning, a good marriage, the birth of children and steady fortune, and the colour yellow — turmeric, chana dal, yellow cloth — marks every part of the day.
Questions
When should the Thursday vrat be started, and for how long?
Begin on the first Thursday of a Shukla Paksha (bright fortnight), avoiding the month of Paush if you follow that custom. Common vows are 16 Thursdays, one year, or three years, after which an udyapan is performed.
What may be eaten on the Thursday fast?
One meal of yellow food without salt — chana dal, besan dishes, yellow khichdi or sweets coloured with turmeric or saffron. Bananas are offered to the banana tree and the Lord but traditionally not eaten by the person fasting that day.
Why should hair not be washed or clothes laundered on Thursday?
In the katha these were exactly the acts the sadhu named for driving wealth away, so the tradition avoids them on Thursdays — along with cutting hair or nails and plastering or mopping the floors — as a sign of respect for Brihaspati.
Source: Traditional North Indian vrat katha — retold in original Hindi and English for this library. Regional versions may vary — this text follows the version most widely used in community worship.