The complete Friday-fast story of Santoshi Mata, the Mother of Contentment — the youngest son fed on leftovers, his wife's hardship and her gur-chana vrat, the husband's return with wealth, the udyapan spoiled by tamarind, the second udyapan done rightly, and the Mother's fearsome visit recognised only by her devotee.
📜 Read this text in your script — same words, your letters
How the Vrat Is Kept
सन्तोषी माता का व्रत शुक्रवार को किया जाता है। मन में कोई इच्छा लेकर संकल्प करें — सामान्यतः सोलह शुक्रवार का, या जब तक मनोकामना पूरी न हो तब तक का। बीच में व्रत न छोड़ें; यदि किसी कारण एक शुक्रवार छूट जाए तो उसके बदले आगे एक और शुक्रवार रखें।
शुक्रवार को प्रातः स्नान करके घर में स्वच्छ स्थान पर माता का चित्र रखें, सामने जल से भरा कलश रखें और उस पर गुड़-चने से भरी कटोरी रखें। घी का दीपक जलाकर माता का पूजन करें। हाथ में गुड़ और भुने चने लेकर कथा सुनें या कहें; कथा के बाद आरती करें, गुड़-चना गाय को खिलाएँ, सबको प्रसाद दें और कलश का जल घर में छिड़कें, बचा जल तुलसी में डाल दें।
दिन में एक ही बार भोजन करें। इस व्रत का सबसे कठोर नियम यह है कि उस दिन व्रती और उसके परिवार में कोई भी खट्टी चीज — इमली, नींबू, दही, अचार, खट्टे फल — न खाए, न किसी को खिलाए।
मनोकामना पूरी होने पर उद्यापन करें — खीर, पूरी और चने की सब्जी बनाकर आठ बालकों को भोजन कराएँ। सम्भव हो तो परिवार के ही बालक बुलाएँ, न मिलें तो ब्राह्मण या पड़ोस के बालक। उन्हें दक्षिणा में पैसे न दें, बल्कि फल या कोई वस्तु दें, ताकि कोई उन पैसों से खटाई न खरीद ले। उस दिन घर में कुछ भी खट्टा न बने।
The vrat of Santoshi Mata is kept on Fridays. Take the vow with a wish in your heart — usually for sixteen Fridays, or until the wish is fulfilled. Do not abandon it midway; if a Friday is missed for some reason, keep one more Friday later in its place.
On Friday, bathe early and place the Mother's picture in a clean spot at home; set a water-filled kalash before her and on it a bowl of jaggery and roasted gram. Light a ghee lamp and worship the Mother. Hold jaggery and roasted gram in your hand while hearing or telling the katha; after it, perform the aarti, feed the gur-chana to a cow, give prasad to all, sprinkle the kalash water through the house and pour what remains at the tulsi plant.
Eat only once in the day. The vrat's strictest rule is that on that day neither the devotee nor anyone in the family eats or serves anything sour — tamarind, lemon, curd, pickle, sour fruit.
When the wish is fulfilled, perform the udyapan: cook kheer, puris and a chickpea dish and feed eight boys. If possible invite boys of the family; if none are available, Brahmin or neighbourhood boys. Do not give them money as dakshina — give fruit or some article instead, so that no one buys sour food with the coins. Nothing sour should be cooked in the house that day.
The Seventh Son and the Leftover Bread
एक गाँव में एक बुढ़िया रहती थी। उसके सात बेटे थे। छह बेटे मेहनत करके कमाते थे, पर सबसे छोटा सातवाँ बेटा कुछ कमाता नहीं था और घर पर ही रहता था। बुढ़िया छहों बेटों को प्रेम से भोजन परोसती, और उनकी थालियों में जो जूठन बचता उसे इकट्ठा करके सातवें बेटे को खिला देती। वह भोला था, उसे कुछ पता नहीं चलता था।
एक दिन छोटे बेटे ने अपनी पत्नी से कहा — “देखो, मेरी माँ मुझे कितना प्यार करती है।” पत्नी ने धीरे से कहा — “प्यार क्यों न करेगी, सबका जूठन जो तुम्हें खिलाती है।” बेटे को विश्वास न हुआ। वह बोला — “जब तक मैं अपनी आँखों से न देख लूँ, तब तक नहीं मानूँगा।” पत्नी हँसकर बोली — “देख लोगे तो मान जाओगे।”
कुछ दिनों बाद घर में त्योहार आया। तरह-तरह के पकवान और लड्डू बने। छोटा बेटा सिर-दर्द का बहाना करके रसोई में ही पतला कपड़ा ओढ़कर लेट गया और कपड़े के भीतर से सब देखता रहा। छहों भाई भोजन करने आए। माँ ने उन्हें सुन्दर आसनों पर बैठाकर अच्छे-अच्छे लड्डू और पकवान परोसे, मनुहार से खिलाया। जब वे उठ गए तो माँ ने उनकी थालियों से लड्डुओं के टुकड़े बीने और उनसे एक लड्डू बनाया। फिर जूठन साफ करके छोटे बेटे को पुकारा — “बेटा, उठ, भाई खा चुके, अब तू भी खा ले।”
बेटा उठा और बोला — “माँ, मैं भोजन नहीं करूँगा। मैं परदेस जा रहा हूँ।” माँ बोली — “कल जाता हो तो आज ही चला जा।” बेटे ने कहा — “हाँ माँ, आज ही जाऊँगा।” और वह घर से निकल पड़ा।
In a village lived an old woman who had seven sons. Six sons worked hard and earned, but the youngest, the seventh, earned nothing and stayed at home. The old woman lovingly served food to the six, and whatever was left over on their plates she gathered and fed to the seventh. He was simple-hearted and never noticed.
One day the youngest son said to his wife: “See how much my mother loves me.” His wife said softly: “Why would she not love you? She feeds you everyone's leftovers.” The son did not believe it. He said: “Until I see it with my own eyes, I will not accept it.” His wife laughed and said: “When you see it, you will believe.”
A few days later a festival came to the house. All kinds of dishes and laddus were made. The youngest son, pretending a headache, lay down in the kitchen itself under a thin cloth and watched everything through it. The six brothers came to eat. The mother seated them on fine mats and served them the best laddus and dishes, coaxing them to eat more. When they rose, she picked the broken bits of laddu from their plates and pressed them into one laddu. Then, clearing away the leavings, she called the youngest: “Son, get up — your brothers have eaten; now you eat too.”
The son rose and said: “Mother, I will not eat. I am going to a foreign land.” The mother said: “If you are going tomorrow, go today.” The son said: “Yes, Mother, I will go today,” and he walked out of the house.
The Token on His Back
जाते-जाते उसे अपनी पत्नी की याद आई। वह गोशाला में उपले थाप रही थी। वह वहाँ गया और बोला — “मैं परदेस जा रहा हूँ, कुछ समय बाद लौटूँगा। तुम धीरज से रहना और अपना धर्म निभाना।” पत्नी की आँखें भर आईं। उसने कहा — “आप निश्चिन्त होकर जाइए। बस मुझे कोई निशानी देते जाइए।” पति ने अपनी अँगूठी उतारकर उसे दे दी और कहा — “तुम भी मुझे कोई निशानी दो।”
पत्नी बोली — “मेरे पास देने को क्या है?” और उसने गोबर से सने अपने हाथ की छाप पति की पीठ पर लगा दी। पति वह निशानी लेकर चल पड़ा।
चलते-चलते वह दूर देश के एक नगर में पहुँचा। वहाँ एक साहूकार की बड़ी दुकान थी। वह दुकान पर जाकर बोला — “सेठजी, मुझे काम पर रख लीजिए।” साहूकार को उस समय एक आदमी की आवश्यकता थी। उसने पूछा — “वेतन क्या लोगे?” युवक बोला — “काम देखकर जो उचित समझें, दे दीजिएगा।” साहूकार ने उसे रख लिया।
वह सुबह सात बजे से रात तक मन लगाकर काम करता — लेन-देन, हिसाब-किताब, ग्राहकों से व्यवहार, सब कुछ जल्दी ही सीख गया। उसकी ईमानदारी और लगन देखकर साहूकार ने तीन ही महीनों में उसे आधे मुनाफे का साझीदार बना लिया। कुछ वर्षों में वह स्वयं नगर का बड़ा सेठ बन गया और साहूकार अपना सारा कारोबार उसी पर छोड़कर निश्चिन्त हो गया।
As he was leaving, he remembered his wife. She was in the cowshed, patting out dung cakes. He went there and said: “I am going to a foreign land; I will return after some time. Live with patience and keep to your dharma.” Her eyes filled with tears. She said: “Go without worry. Only leave me some token.” The husband took off his ring, gave it to her and said: “You give me a token too.”
The wife said: “What do I have to give?” and she pressed the print of her dung-smeared hand on her husband's back. Carrying that token, he set off.
Travelling on, he reached a city in a distant land. There a moneylender had a large shop. He went to the shop and said: “Sethji, take me into your employ.” The moneylender needed a man just then. He asked: “What wage will you take?” The young man said: “Give me what you think fair once you see my work.” The moneylender took him on.
He worked with full heart from seven in the morning until night — trading, accounts, dealing with customers; he learnt it all quickly. Seeing his honesty and devotion, the moneylender made him a partner in half the profits within just three months. In a few years he himself became a great merchant of the city, and the moneylender, leaving all his business to him, was at ease.
The Wife's Hardship and the Friday Vrat
इधर पति के जाते ही सास-ससुर और जेठानियाँ छोटी बहू को सताने लगे। घर का सारा काम उसी से करवाते और जंगल से लकड़ियाँ लाने भेजते। खाने को भूसी की रोटी मिलती और पानी फूटे नारियल की नरेली में दिया जाता। बहू चुपचाप सब सहती और पति की राह देखती।
एक दिन वह जंगल से लकड़ियाँ लेकर लौट रही थी कि मार्ग में उसने बहुत-सी स्त्रियों को एक साथ बैठकर पूजा करते देखा। वह ठहर गई और पूछा — “बहनो, यह किस देवता का व्रत है और इसे करने से क्या फल मिलता है? मुझे भी इसकी विधि बताओ।”
एक स्त्री ने प्रेम से बताया — “यह सन्तोषी माता का व्रत है। इसके करने से निर्धनता और दरिद्रता का नाश होता है, लक्ष्मी आती है, मन की चिन्ताएँ दूर होती हैं, घर में सुख-शान्ति रहती है। निःसन्तान को पुत्र मिलता है, कुँवारी कन्या को मनचाहा वर मिलता है, और परदेस गया हुआ स्वामी जल्दी घर लौटता है।”
फिर उसने विधि बताई — “जितनी शक्ति हो, सवा आने या सवा रुपये का गुड़-चना लो। हर शुक्रवार भूखे रहकर माता की कथा सुनो। कोई सुनने वाला न मिले तो घी का दीपक जलाकर उसके आगे, या जल का पात्र सामने रखकर कथा कहो, पर कथा का नियम न टूटे। जब तक कार्य सिद्ध न हो, व्रत करती रहो; कार्य सिद्ध होने पर उद्यापन करो। उद्यापन में खीर, पूरी और चने का शाक बनाकर आठ लड़कों को भोजन कराओ। उस दिन घर में कोई खटाई न खाए।”
बहू ने यह विधि मन में बिठा ली। उसने लकड़ियों का गट्ठर बेचकर जो पैसे मिले, उनसे गुड़-चना लिया और माता के मन्दिर में जाकर रोते हुए प्रार्थना की — “माँ, मैं अनजान हूँ, व्रत का नियम कुछ नहीं जानती। तुम दयालु हो, मेरा दुःख दूर करो, मैं तुम्हारी शरण में आई हूँ।” और उस शुक्रवार से वह श्रद्धापूर्वक व्रत करने लगी।
Meanwhile, as soon as her husband left, her parents-in-law and sisters-in-law began to torment the youngest daughter-in-law. They made her do all the housework and sent her to the forest for firewood. For food she got bread made of husks, and water was given to her in a broken coconut shell. She bore it all silently and watched the road for her husband.
One day, returning from the forest with wood, she saw many women seated together on the way, performing worship. She stopped and asked: “Sisters, which deity's vrat is this, and what fruit does keeping it bring? Teach me its method too.”
One woman lovingly explained: “This is the vrat of Santoshi Mata. Keeping it destroys poverty and want, brings Lakshmi, removes the heart's worries and keeps peace and happiness in the home. The childless are given a son, an unmarried girl finds the husband of her heart, and a husband gone abroad soon returns home.”
Then she told the method: “As your means allow, take jaggery and gram worth a quarter-and-a-bit anna or a quarter-and-a-bit rupee. Every Friday stay hungry and hear the Mother's katha. If you find no one to listen, light a ghee lamp and tell it before that, or place a vessel of water before you and tell it — but never break the rule of the katha. Keep the vrat until your purpose is achieved; when it is, perform the udyapan. For the udyapan make kheer, puris and a chickpea dish and feed eight boys. That day let no one in the house eat anything sour.”
The daughter-in-law fixed this method in her mind. With the money from selling her bundle of wood she bought jaggery and gram, went to the Mother's temple and prayed weeping: “Mother, I am ignorant; I know nothing of the rules of the vrat. You are compassionate — remove my sorrow; I have come to your refuge.” From that Friday she began to keep the vrat with devotion.
The Letter, the Money and the Mother's Dream
दूसरे शुक्रवार तक ही पति का पत्र आ गया, और तीसरे शुक्रवार को उसका भेजा हुआ धन भी पहुँच गया। यह देखकर जेठानियाँ जल उठीं और ताने देने लगीं — “अब तो इसके पास पैसा आने लगा है, अब इसका मान बढ़ेगा।” बच्चे भी ताने कसते — “काकी के पास अब पत्र और रुपये आते हैं।”
बहू सरल मन से माता के मन्दिर गई और चरणों में गिरकर बोली — “माँ, मैंने तुमसे पैसा कब माँगा था? मुझे पैसे से क्या काम? मुझे तो अपने सुहाग से काम है। मैं अपने स्वामी के दर्शन और उनकी सेवा माँगती हूँ।” माता ने प्रसन्न होकर कहा — “जा बेटी, तेरा स्वामी आएगा।”
उसी रात सन्तोषी माता ने परदेस में उसके पति को स्वप्न में दर्शन दिए और कहा — “बेटा, तेरी पत्नी घर में बड़ा कष्ट पा रही है, तू उसकी सुध क्यों नहीं लेता?” पति बोला — “माता, मुझे भी उसकी चिन्ता है, पर यहाँ इतना कारोबार फैला है, लेन-देन बिखरा है, यह सब छोड़कर कैसे जाऊँ?” माता बोलीं — “सवेरे नहा-धोकर मेरा नाम लेकर घी का दीपक जला, दण्डवत् प्रणाम करके दुकान पर बैठ जाना। देखते-देखते तेरा सारा लेन-देन चुक जाएगा, माल बिक जाएगा और साँझ तक तेरे पास धन का ढेर होगा।”
सुबह उसने अपने साथियों को स्वप्न की बात बताई। वे हँसने लगे — “कहीं सपने भी सच होते हैं?” पर एक बूढ़े ने कहा — “भाई, सच या झूठ, माता ने जो कहा है वैसा करके देखने में क्या हानि?” उसने नहा-धोकर माता के आगे घी का दीपक जलाया, प्रणाम किया और दुकान पर जा बैठा। थोड़ी ही देर में देनदार अपने आप रुपये लौटाने आने लगे, लेनदार हिसाब लेने आ गए, कोठियों का माल नकद में बिकने लगा। साँझ तक उसका सारा काम सिमट गया और धन का बड़ा ढेर लग गया। उसने मन ही मन माता को धन्यवाद दिया, घर के लिए गहने, कपड़े और सामान खरीदा और घर की ओर चल पड़ा।
By the second Friday her husband's letter had come, and on the third Friday the money he sent arrived as well. Seeing this, the sisters-in-law burned with envy and began to taunt her: “Now money has started coming to her; now she will think herself grand.” The children too jeered: “Aunty gets letters and rupees now.”
With a simple heart the daughter-in-law went to the Mother's temple, fell at her feet and said: “Mother, when did I ask you for money? What use is money to me? I want my husband. I ask for the sight of my lord and the chance to serve him.” The Mother, pleased, said: “Go, daughter, your husband will come.”
That very night Santoshi Mata appeared in a dream to her husband in the foreign land and said: “Son, your wife is suffering greatly at home; why do you not care for her?” The husband said: “Mother, I worry for her too, but my business is spread wide here and my dealings are scattered — how can I leave it all and go?” The Mother said: “In the morning, after bathing, light a ghee lamp in my name, bow full-length and sit down at your shop. Before your eyes all your dealings will be settled, your goods will be sold, and by evening you will have a heap of wealth.”
In the morning he told his companions about the dream. They laughed: “Do dreams ever come true?” But an old man said: “Brother, true or false, what harm is there in doing as the Mother said and seeing?” He bathed, lit a ghee lamp before the Mother, bowed and sat at his shop. Within a short time debtors began to come of their own accord to repay, creditors came to settle, and the goods in his warehouses began to sell for cash. By evening all his business was wound up and a great heap of wealth lay before him. Thanking the Mother in his heart, he bought jewellery, clothes and goods for home and set out for his village.
Three Bundles of Wood
उधर बहू रोज की तरह जंगल से लकड़ियाँ लेकर लौट रही थी। वह थककर माता के मन्दिर में विश्राम करने रुकी। माता ने पूछा — “बेटी, इतनी धूल कैसी उड़ रही है?” बहू बोली — “माँ, मुझे नहीं पता।” माता बोलीं — “तेरा स्वामी आ रहा है। अब मेरी बात ध्यान से सुन। लकड़ियों के तीन गट्ठर बना ले। एक नदी के किनारे रख दे, एक मेरे मन्दिर पर, और तीसरा अपने सिर पर रखकर घर जा। घर पहुँचकर आँगन में गट्ठर पटककर तीन बार ऊँचे स्वर में पुकारना — ‘लो सासूजी, लकड़ियों का गट्ठर लो, भूसी की रोटी दो, नारियल के खोपरे में पानी दो। आज मेहमान कौन आया है?’”
बहू ने वैसा ही किया। उधर पति नदी के किनारे पहुँचकर थोड़ी देर विश्राम करने बैठा। उसकी दृष्टि लकड़ियों के गट्ठर पर पड़ी, फिर माता के मन्दिर पर रखे गट्ठर पर। उसे बड़ा आश्चर्य हुआ — गाँव में यह लकड़ियाँ कौन इस तरह छोड़ जाता है? जलपान करके वह घर की ओर चला।
घर पहुँचते ही उसने आँगन में अपनी पत्नी की वही पुकार सुनी। सास भीतर से निकलकर बोली — “बहू, ऐसा क्यों कहती है? तेरा पति आया है, आ, मीठा भात खा, अच्छे कपड़े पहन, गहने पहन।” पर पति ने सब कुछ अपनी आँखों से देख लिया था। उसने पत्नी के हाथ में अपनी दी हुई अँगूठी देखी, और सब समझ गया। उसने माँ से पूछा — “माँ, यह कौन है?” माँ ने कहा — “बेटा, यह तेरी बहू है। जब से तू गया है, यह दिन भर घूमती फिरती है, काम-काज कुछ नहीं करती, बस चार बार आकर खा जाती है।” पति बोला — “ठीक है माँ, मैंने इसे भी देख लिया और तुम्हें भी। अब दूसरे घर की चाबी दे दो, मैं उसी में रहूँगा।”
माँ ने चाबी दे दी। पति-पत्नी ने अलग घर में अपना सामान जमाया, और कुछ ही दिनों में वह घर धन-धान्य से भरकर राजमहल जैसा सज गया। अब बहू सुख से रहने लगी, और हर शुक्रवार श्रद्धा से माता का व्रत करती रही।
Meanwhile the daughter-in-law was returning from the forest with wood as on every day. Tired, she stopped to rest at the Mother's temple. The Mother asked: “Daughter, why is so much dust rising?” She said: “Mother, I do not know.” The Mother said: “Your husband is coming. Now listen carefully to what I say. Make three bundles of wood. Leave one on the riverbank, one at my temple, and carry the third on your head to the house. When you reach home, throw it down in the courtyard and call out loudly three times: ‘Here, mother-in-law, take the bundle of wood; give me my husk bread; give me water in the coconut shell. Who is the guest who has come today?’”
She did exactly that. Meanwhile her husband reached the riverbank and sat to rest a while. His eye fell on the bundle of wood, and then on the bundle at the Mother's temple. He was greatly surprised — who in the village leaves wood like this? After refreshing himself he went on toward home.
As soon as he reached the house he heard his wife's very call in the courtyard. His mother came out and said: “Daughter-in-law, why do you say such things? Your husband has come — come, eat sweet rice, put on fine clothes and jewellery.” But the husband had seen it all with his own eyes. He saw on his wife's hand the ring he had given her, and he understood everything. He asked his mother: “Mother, who is this?” She said: “Son, this is your wife. Ever since you left she wanders about all day, does no work at all, and just comes and eats four times a day.” The son said: “Very well, Mother — I have seen her and I have seen you. Now give me the key to the other house; I will live there.”
The mother gave him the key. Husband and wife set up their things in the separate house, and within a few days it was filled with plenty and adorned like a palace. Now the daughter-in-law lived in happiness, and every Friday she kept the Mother's vrat with devotion.
The Udyapan Spoiled by Tamarind
एक दिन बहू ने पति से कहा — “मुझे सन्तोषी माता के व्रत का उद्यापन करना है।” पति प्रसन्नता से बोला — “अवश्य करो।” बहू उद्यापन की तैयारी में लग गई और भोजन के लिए अपनी जेठानियों के लड़कों को न्योता देने गई। जेठानियों ने न्योता तो स्वीकार कर लिया, पर मन में ईर्ष्या थी। उन्होंने अपने लड़कों को पहले से सिखा दिया — “देखो, भोजन के समय खटाई माँगना, जिससे इसका उद्यापन पूरा न हो।”
शुक्रवार को लड़के आए। उन्होंने खीर, पूरी और चने का शाक भरपेट खाया। खाना खाते ही वे बोले — “हमें कुछ खट्टा दो, खीर खाना हमें अच्छा नहीं लगता, जी भारी हो गया।” बहू बोली — “भैया, आज खटाई किसी को नहीं मिलेगी, यह सन्तोषी माता का प्रसाद है।” लड़के उठ खड़े हुए और बोले — “तो पैसे दो।” भोली बहू ने कुछ न समझा और उन्हें पैसे दे दिए। लड़के तुरन्त बाजार गए, इमली लेकर खाई और घर आकर हँसने लगे।
व्रत का नियम टूटते ही सन्तोषी माता रुष्ट हो गईं। उसी समय राजा के सिपाही आए और बहू के पति को पकड़कर ले गए। कथा-भेद से कहा जाता है कि उस पर कर (लगान) न चुकाने का आरोप लगाया गया था। जेठ-जेठानियाँ ताने देने लगीं — “लूट-लूटकर धन लाया था, अब पता चलेगा, जेल की हवा खाएगा।”
बहू से यह सहन न हुआ। वह रोती हुई माता के मन्दिर गई और बोली — “माँ, तुमने यह क्या किया? हँसाकर अब रुलाती क्यों हो?” माता बोलीं — “बेटी, तूने उद्यापन करके मेरा व्रत भंग कर दिया। लड़कों को पैसे दिए और उन्होंने खटाई खाई।” बहू बोली — “माँ, मेरा क्या अपराध? मैंने तो भूल से पैसे दे दिए थे। मुझे क्षमा कर दो, मैं फिर से तुम्हारा उद्यापन करूँगी।” माता बोलीं — “अब भूल मत करना।” बहू ने कहा — “अब भूल नहीं होगी। पर बताओ, मेरे स्वामी कैसे लौटेंगे?” माता बोलीं — “जा, तेरा पति तुझे रास्ते में ही आता मिलेगा।”
बहू घर की ओर चली तो सचमुच मार्ग में पति आता मिला। उसने बताया कि राजा ने उसका हिसाब देख लिया, कर चुकता पाया और उसे सम्मान से छोड़ दिया।
One day the daughter-in-law said to her husband: “I must perform the udyapan of Santoshi Mata's vrat.” He said gladly: “Surely, do it.” She busied herself with the preparations and went to invite the sons of her sisters-in-law to the meal. The sisters-in-law accepted, but envy was in their hearts. They had already taught their boys: “Listen — at the meal, ask for something sour, so that her udyapan is not completed.”
On Friday the boys came. They ate their fill of kheer, puris and the chickpea dish. As soon as they had eaten they said: “Give us something sour; we don't like eating kheer — our stomachs feel heavy.” She said: “Brothers, no one gets anything sour today; this is Santoshi Mata's prasad.” The boys stood up and said: “Then give us money.” The innocent daughter-in-law suspected nothing and gave them money. The boys went straight to the market, bought tamarind and ate it, and came home laughing.
As soon as the vrat's rule was broken, Santoshi Mata was displeased. At that very moment the king's soldiers came and took her husband away. Some tellings say he was charged with not paying his taxes. Her brothers-in-law and their wives began to taunt: “He brought back wealth by plunder — now he will learn; he will taste prison.”
She could not bear it. Weeping, she went to the Mother's temple and said: “Mother, what have you done? Having made me laugh, why do you make me weep?” The Mother said: “Daughter, by your udyapan you broke my vrat. You gave the boys money and they ate sour food.” She said: “Mother, what was my fault? I gave the money in error. Forgive me — I will perform your udyapan again.” The Mother said: “Do not make the mistake again.” She said: “There will be no mistake now. But tell me, how will my husband return?” The Mother said: “Go — you will meet your husband coming on the way.”
As she set off for home she truly met her husband coming along the road. He told her that the king had examined his accounts, found his taxes paid, and released him with honour.
The Udyapan Done Rightly and the Son Born
अगले शुक्रवार बहू ने फिर से उद्यापन की तैयारी की। उसने जेठानियों के लड़कों को न्योता देने के बजाय ब्राह्मणों के आठ लड़कों को बुलाया। जेठानियों ने फिर भी अपने लड़कों को सिखा दिया कि पहले ही खटाई माँगना, पर उनके लड़के इस बार बुलाए ही नहीं गए थे।
बहू ने ब्राह्मण बालकों को प्रेम से खीर, पूरी और चने का शाक खिलाया। दक्षिणा में पैसे देने के बजाय उसने हर बालक को एक-एक फल दिया। बालक प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हुए गए। इस प्रकार बिना किसी भूल के उद्यापन पूरा हुआ, और सन्तोषी माता बहुत प्रसन्न हुईं।
माता की कृपा से नौवें महीने बहू ने चन्द्रमा के समान सुन्दर पुत्र को जन्म दिया। पुत्र को पाकर वह प्रतिदिन उसे लेकर माता के मन्दिर जाने लगी और कृतज्ञता से माता के चरणों में शीश नवाती।
The next Friday the daughter-in-law prepared the udyapan again. Instead of inviting her sisters-in-law's sons, she called eight Brahmin boys. The sisters-in-law again taught their sons to ask for something sour first thing — but this time their boys had not even been invited.
She lovingly fed the Brahmin boys kheer, puris and the chickpea dish. Instead of giving money as dakshina, she gave each boy a fruit. The boys went away happy, giving their blessings. Thus the udyapan was completed without any mistake, and Santoshi Mata was greatly pleased.
By the Mother's grace, in the ninth month the daughter-in-law gave birth to a son as beautiful as the moon. Having received a son, she began to take him every day to the Mother's temple, bowing her head at the Mother's feet in gratitude.
The Mother's Fearsome Visit
एक दिन सन्तोषी माता ने मन में विचार किया — “यह मेरी भक्त रोज मेरे पास आती है, आज मैं इसके घर चलकर देखूँ।” माता ने एक भयानक रूप धारण किया — गुड़ और चने से सना हुआ मुख, उस पर सूँड़ के समान लम्बे होंठ, और चारों ओर भिनभिनाती मक्खियाँ। ऐसे विकराल रूप में माता उसके घर की ओर चलीं।
देहरी पर पाँव रखते ही सास चिल्ला उठी — “देखो रे, कोई चुड़ैल चली आ रही है! बच्चों को भगाओ, नहीं तो खा जाएगी!” लड़के डरकर भागने लगे, और सब लोग खिड़की-दरवाजे बन्द करने लगे।
छोटी बहू ने खिड़की से झाँककर देखा तो उसका हृदय आनन्द से भर उठा। वह पुकार उठी — “आज मेरे घर मेरी माता आई हैं!” और अपने बच्चे को दूध पिलाना छोड़कर दौड़ी। सास क्रोध से बोली — “पगली, इसे देखकर इतनी उतावली क्यों हो रही है? बच्चे को पटककर कहाँ भागी जाती है?”
तभी माता के प्रताप से चारों ओर बालक ही बालक दिखाई देने लगे। बहू हाथ जोड़कर बोली — “सासूजी, जिन सन्तोषी माता का मैं व्रत करती हूँ, ये वही हैं। इन्हीं की कृपा से मेरा सुहाग लौटा, घर में धन आया और गोद भरी।” यह कहकर उसने सब खिड़की-दरवाजे खोल दिए और माता के चरणों में गिर पड़ी।
यह सुनकर सबकी आँखें खुल गईं। सास, ससुर, जेठ-जेठानियाँ सब माता के चरणों में गिरकर कहने लगे — “माँ, हम मूर्ख हैं, अज्ञानी हैं, पापी हैं। हम आपके व्रत की विधि नहीं जानते थे, हमने व्रत भंग करवाकर बड़ा अपराध किया। हमें क्षमा करो।” माता का रूप शान्त और सौम्य हो गया। उन्होंने सबको क्षमा किया और आशीर्वाद दिया। बहू ने माता को गुड़-चने का भोग लगाया। उस दिन से सारा परिवार श्रद्धा से सन्तोषी माता का व्रत करने लगा, और घर में सदा के लिए सुख, सन्तोष और प्रेम का वास हो गया।
One day Santoshi Mata thought to herself: “This devotee of mine comes to me every day; today let me go to her house and see.” The Mother took on a fearsome form — her face smeared with jaggery and gram, lips long like a trunk, and flies buzzing all around. In this dreadful form the Mother set out for her house.
As soon as she set foot on the threshold, the mother-in-law screamed: “Look, some witch is coming! Get the children away or she will eat them!” The boys fled in fear, and everyone began shutting the windows and doors.
The youngest daughter-in-law peeped from a window, and her heart filled with joy. She cried out: “Today my Mother has come to my house!” and, leaving off nursing her child, she ran. The mother-in-law said angrily: “Mad girl, why are you so eager at the sight of her? Where are you running, dropping your child like that?”
Just then, by the Mother's power, children appeared everywhere around. The daughter-in-law folded her hands and said: “Mother-in-law, this is the very Santoshi Mata whose vrat I keep. By her grace my husband came back, wealth came to the house and my lap was filled.” Saying this she opened all the windows and doors and fell at the Mother's feet.
Hearing this, everyone's eyes were opened. Mother-in-law, father-in-law, brothers-in-law and their wives all fell at the Mother's feet saying: “Mother, we are foolish, ignorant and sinful. We did not know the method of your vrat; we committed a great wrong by having it broken. Forgive us.” The Mother's form became calm and gentle. She forgave them all and gave her blessing. The daughter-in-law offered the Mother jaggery and gram. From that day the whole family kept Santoshi Mata's vrat with devotion, and happiness, contentment and love dwelt in that house forever.
The Fruit of the Vrat
हे सन्तोषी माता! जैसे तुमने उस बहू पर कृपा की, उसका दुःख हरा, उसका सुहाग लौटाया और उसकी गोद भरी, वैसे ही इस कथा को कहने और सुनने वाले सब भक्तों पर कृपा करना। जो कोई श्रद्धा से शुक्रवार का व्रत करता है, नियम से कथा सुनता है और खटाई का त्याग करता है, उसके घर से दरिद्रता दूर होती है, कलह शान्त होती है, रोग मिटते हैं और मन की उचित कामनाएँ पूरी होती हैं।
परन्तु इस कथा की सीख यह भी है कि उद्यापन में छोटी-सी असावधानी भी व्रत को भंग कर देती है — इसलिए उद्यापन के दिन बालकों को पैसे न देकर फल या वस्तु दें, और घर में किसी को भी खट्टा न खाने दें। सन्तोष ही सबसे बड़ा धन है; ईर्ष्या और कटुता उसे खट्टा कर देती है।
॥ बोलो सन्तोषी माता की जय ॥
O Santoshi Mata! Just as you showed grace to that daughter-in-law, took away her sorrow, brought back her husband and filled her lap, so show grace to all devotees who tell and hear this katha. Whoever keeps the Friday vrat with faith, hears the katha by rule and gives up sour food, from that house poverty departs, quarrels are stilled, illnesses fade and the heart's right wishes are fulfilled.
But the katha also teaches that even a small carelessness at the udyapan breaks the vrat — so on the udyapan day give the boys fruit or an article rather than money, and let no one in the house eat anything sour. Contentment is the greatest wealth; envy and bitterness turn it sour.
Say: Glory to Santoshi Mata!
When it is recited: Read on Fridays while keeping the Santoshi Mata vrat with gur-chana (jaggery and roasted gram), traditionally for sixteen consecutive Fridays or until the wish is fulfilled, followed by an udyapan feeding eight boys a meal with nothing sour.
Traditional significance: Santoshi Mata — worshipped as the daughter of Ganesha — embodies santosh, contentment. Her vrat is famously simple and open to the poorest devotee: jaggery and roasted gram, a Friday fast, and the one strict rule that nothing khatta (sour) be eaten or served, for sourness stands for the bitterness of discontent that spoils grace. The katha shows patience in hardship rewarded, and how even a small carelessness at the udyapan undoes a vow.
Questions
Why is sour food forbidden in this vrat?
Khatai (sourness) is the vrat's one strict prohibition — on the fast day the devotee and the household neither eat nor serve anything sour, such as tamarind, lemon, curd or pickle. In the katha, a single helping of tamarind bought by the nephews spoils the udyapan. Symbolically, sourness stands for discontent and bitterness, the very things Santoshi Mata (contentment) dissolves.
How many Fridays is the vrat kept?
Commonly sixteen Fridays, or until the wish is fulfilled. If one Friday is missed, keep an extra Friday at the end rather than abandoning the vow.
How is the udyapan performed?
Cook kheer, puris and a chickpea dish and feed eight boys — preferably from the family, otherwise Brahmin or neighbourhood boys. Give them fruit or a small gift instead of money, hear the katha with gur-chana, and make sure nothing sour is cooked or eaten in the house that day.
Source: Traditional North Indian Friday vrat katha of Santoshi Mata — retold in original Hindi and English for this library. Regional versions may vary — this text follows the version most widely used in community worship.